ताजा खबर

रवि किशन का नया गाना मनी फॉलोज माय ब्रदर हुआ रिलीज

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 12, 2026

अभिनेता और सांसद रवि किशन एक बार फिर अपने अलग अंदाज से सुर्खियां बटोर रहे हैं। शुक्रवार को उनका नया गाना मनी फॉलोज माय ब्रदररिलीज हो गया है। खास बात यह है कि गाने में रवि किशन खुद नजर आ रहे हैं और उन्होंने अपनी आवाज भी दी है। इतना ही नहीं, उनके वायरल डांसस्टेप्स भी वीडियो में देखने को मिलते हैं, यानी रवि किशन के फैंस के लिए मनोरंजन का पूरा इंतजाम है।

गाने की शुरुआत रवि किशन के बचपन की झलक से होती है। कार में बैठी उनकी मां जब पढ़ाई को लेकर सवाल करती हैं और पूछती हैं कि आगेक्या करने का इरादा है, तो नन्हे रवि का जवाब उनके आज के अंदाज की झलक दे देता है। इसके बाद जैसे ही गाना शुरू होता है, कहानी सीधे रंगीनऔर मस्ती भरे अंदाज में पहुंच जाती है। वीडियो में रवि के पीछे लड़कियों की दीवानगी भी दिखाई गई है, जिससे गाने का मिजाज और मसालेदार होजाता है।

वीडियो में रवि किशन कई अलग-अलग अवतारों में नजर आते हैं। कहीं वह माई का लाल जयकिशन बनकर डांस करते हैं, तो कहीं रवि के दोहे वालेबोर्ड के साथ इंटरव्यू देते दिखाई देते हैं। सबसे दिलचस्प झलक तब आती है जब वह शेक्सपीयर के मशहूर किरदार जूलियस सीजर के अंदाज में नजरआते हैं। यानी वीडियो में रवि ने अपने व्यक्तित्व और लोकप्रिय अंदाज को खुलकर भुनाया है।

मनी फॉलोज माय ब्रदर को मेलो डी, सुरजीत बिंद्राखिया और रवि किशन ने मिलकर गाया है। इसके बोल मेलो डी और शमशेर संधू ने लिखे हैं,जबकि संगीत मेलो डी, संगम विज्ञानिक और अतुल शर्मा ने तैयार किया है। गाने का निर्माण संगम विज्ञानिक ने किया है और वीडियो का निर्देशनपोस्ट गुरु ने किया है। कुल मिलाकर, यह गाना रवि किशन की मस्ती, देसी अंदाज और उनके चाहने वालों के लिए एक हल्की-फुल्की मनोरंजकपेशकश है।

Check Out The Song:-


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.