ताजा खबर

वाराणसी में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, July 9, 2026

बनारस न्यूज डेस्क: वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना संजोई गांव के पास रेलवे ट्रैक पर हुई, जहां युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस को सुबह करीब 10 बजे चौखंडी रेलवे स्टेशन के एमआरओ और डायल-112 के जरिए घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही जंसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, काफी देर तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी।

बाद में स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ के दौरान मृतक की पहचान श्यामू शर्मा (28), पुत्र रामचंद्र शर्मा, निवासी संजोई गांव के रूप में हुई। सूचना मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शिवपुर स्थित मोर्चरी हाउस भेज दिया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक दुर्घटनावश ट्रेन की चपेट में आया या घटना के पीछे कोई अन्य कारण है। शुरुआती जांच में मामला रेलवे हादसे का माना जा रहा है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.