Posted On:Friday, September 12, 2025
बनारस न्यूज डेस्क: वाराणसी में बीते 15 महीने से काशी विश्वनाथ मंदिर के पास किराये के कमरे में रह रही रोमानिया की छात्रा का शव संदिग्ध हालात में मिला है। छात्रा इंडियन फिलोसॉफी में बीएचयू से पीएचडी कर रही थी। गुरुवार देर रात मकान मालिक मोनू खन्ना ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी किरायेदार अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोल रही है। ब्रह्मनाल चौकी इंचार्ज वैभव शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने डुप्लीकेट चाबी लेकर कमरे में प्रवेश किया। यहां 27 वर्षीय फिलिप फ्रांसिस्का का शव उसके बिस्तर पर पड़ा मिला। जांच में पता चला कि महिला वाराणसी में पढ़ाई कर रही थी और उसके पास सभी दस्तावेज मौजूद थे। पुलिस ने रोमानिया के दूतावास को भी सूचना दे दी है। महिला की डेड बॉडी को रात में ही मर्चरी में रखा गया। सुबह उसके दो मित्र भी मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया परिवार के आने के बाद शुरू की जाएगी। पुलिस ने कहा कि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है और कमरे में सुसाइड नोट भी नहीं मिला। दोस्तों की पूछताछ में यह पता चला कि वह सिर्फ पढ़ाई के लिए वाराणसी आई थी।
बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें, और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हैवान मूवी रिव्यू - अक्षय कुमार और सैफ अली खान की खतरनाक टक्कर
वाराणसी के शिवाला में सीवर का पानी सड़कों पर, विदेशी पर्यटकों को भी गंदे पानी से गुजरना पड़ा
जहां दीवारें बोल उठती हैं: भारत के 5 मशहूर स्ट्रीट आर्ट ठिकाने, जो बदल रहे हैं शहरों की तस्वीर
मेघना गुलजार ने बताया क्यों सिनेमा की ताकत मोबाइल और सोशल मीडिया से अलग है
पायलट की तबीयत बिगड़ी तो 4 घंटे खड़ा रहा इंडिगो विमान, यात्रियों का हंगामा; कई जरूरी काम हुए प्रभावित
सीएम डैशबोर्ड की अगस्त रैंकिंग में वाराणसी पुलिस का जलवा, यूपी में पांचवें स्थान पर कमिश्नरेट
India-Russia Aviation Deal: भारत में 105 IL-114-300 विमानों की सप्लाई, छोटे शहरों की एयर कनेक्टिविटी पर फोकस
वाराणसी में युवती के अपहरण की कोशिश का वीडियो वायरल, पुलिस ने बताया- परिजन ही ले जा रहे थे
वीरेंद्र सहवाग संभालेंगे राइज़ एंड फ़ॉल सीज़न दो की कमान
सागर पिक्चर्स लेकर आ रहा है श्रीमद्भागवतम पार्ट 1 विष्णुरत, मोशन पोस्टर रिलीज़ हुआ
ट्रेन की इमरजेंसी चेन खींचने पर असल में क्या होता है? जानिए इसका पूरा सिस्टम और नियम
विनीत कुमार सिंह की एंट्री से अक्षय कुमार की समुक में बढ़ा रोमांच
दिल्ली-वाराणसी 3 घंटे 50 मिनट, मुंबई-पुणे 48 मिनट में! हाई-स्पीड रेल का बड़ा प्लान
Posted On:Wednesday, September 16, 2026
पीएम मोदी के जन्मदिन पर यूपी में सेवा संकल्प अभियान, वाराणसी से वडनगर तक निकलेगी बाइक यात्रा
वाराणसी में धूप के बाद अचानक झमाझम बारिश, गंगा घाटों पर सिल्ट ने बढ़ाई मुश्किल
Posted On:Tuesday, September 15, 2026
वाराणसी से फिर शुरू होगी स्पाइसजेट की उड़ान सेवा, 18 अक्टूबर से 5 शहरों के लिए मिलेगी कनेक्टिविटी
बारिश थमी तो वाराणसी में बढ़ी उमस, गंगा का पानी घटा लेकिन घाटों पर कीचड़-सिल्ट की परेशानी
Posted On:Monday, September 14, 2026
वाराणसी में 40 वर्षीय यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर की संदिग्ध मौत, जहरीला इंजेक्शन लेने का शक
Posted On:Saturday, September 12, 2026
Local
India
World
Business
Entertainment
Horoscope
Reviews
Sports
Lifestyle
Technology
You Should know
Local Bazar
अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com
Copyright © 2021 | All Rights Reserved.
Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.
About Us | Contact Us | Our Team | RSS Feed | Disclaimer