बनारस न्यूज डेस्क: भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में शुक्रवार को गुलाब बाग स्थित पार्टी कार्यालय में आगामी संगठनात्मक अभियानों और कार्यक्रमों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में अगस्त माह में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की गई।
प्रदीप अग्रहरि ने बताया कि गुरु रविदास महाराज कलश वंदन अभियान का दूसरा चरण अगस्त में जिला स्तर पर शुरू किया जाएगा। अभियान के संयोजक अशोक जाटव ने कार्यक्रम के संचालन और क्रियान्वयन की विस्तृत रूपरेखा कार्यकर्ताओं के सामने रखी।
बैठक में आगामी तिरंगा यात्रा की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। यात्रा के संयोजक मधुकर चित्रांश ने कार्यक्रम की योजना और तैयारियों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से इसे सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक में रचना अग्रवाल, गीता शास्त्री, बृजेश चौरसिया, मधुप सिंह, अशोक यादव, योगेश वर्मा और पंकज चतुर्वेदी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।