ताजा खबर

वाराणसी में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, मोदी-योगी के चित्र फूंके

Photo Source : Google

Posted On:Monday, May 25, 2026

बनारस न्यूज डेस्क: भारतीय जनता पार्टी द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय का पुतला दहन किए जाने के विरोध में सोमवार को वाराणसी में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय पर जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के छायाचित्र जलाकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक मर्यादाओं को लगातार तार-तार कर रही है। राहुल गांधी और अजय राय का पुतला जलाना राजनीतिक कुंठा का परिचायक है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे और जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने कहा कि कांग्रेस किसी भी राजनीतिक प्रताड़ना से डरने वाली नहीं है और भाजपा की नफरत की राजनीति का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से दिया जाएगा। नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बदहाल है, महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं, बेरोजगारी और महंगाई से आम जनता परेशान है, लेकिन सरकार इन मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय राजनीतिक विरोधियों को निशाना बना रही है। कांग्रेसजनों ने कहा कि “जिस भाषा में मिलोगे, उसी भाषा में जवाब दिया जाएगा” और पार्टी भाजपा की धमकियों से झुकने वाली नहीं है।

इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महोबा की दलित बेटी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर हुए इस प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। कांग्रेस नेताओं ने महोबा की घटना को अमानवीय बताते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की सहायता, सुरक्षा और पुनर्वास की मांग की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.