ताजा खबर

इंडिगो फ्लाइट में यात्री ने खोला इमरजेंसी गेट का बटन, क्रू की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Photo Source : Google

Posted On:Monday, March 30, 2026

बनारस न्यूज डेस्क: इंडिगो की बेंगलुरु-वाराणसी फ्लाइट में क्रू की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। उड़ान के दौरान एक 30 वर्षीय यात्री ने इमरजेंसी एग्जिट खोलने की कोशिश की, लेकिन समय रहते क्रू मेंबर्स ने उसे रोक लिया। घटना के बाद विमान सुरक्षित रूप से लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उतरा।

आरोपी की पहचान मोहम्मद अदनान के रूप में हुई है, जो मऊ का रहने वाला है। फ्लाइट लैंड होते ही CISF ने उसे हिरासत में लिया और बाद में फूलपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूछताछ के दौरान उसने अजीब दावा करते हुए कहा कि वह “किसी के वश में” था और उसे यह जानकारी नहीं थी कि वह इमरजेंसी गेट खोल सकता है।

पुलिस के अनुसार, बेंगलुरु से उड़ान भरने के करीब 15 मिनट बाद ही उसने पहली बार इमरजेंसी एग्जिट से छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी, जिसे केबिन क्रू ने तुरंत रोक दिया। इसके बावजूद, लैंडिंग से ठीक पहले उसने दोबारा बटन दबाने का प्रयास किया। स्थिति को गंभीर देखते हुए पायलट ने एहतियातन विमान को फिर से ऊपर ले जाकर नियंत्रित किया।

इस घटना से यात्रियों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया, लेकिन अंततः विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और सभी यात्रियों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.