बनारस न्यूज डेस्क: वाराणसी के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पंचगंगा घाट पर बुधवार सुबह स्नान के दौरान एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मृतक की पहचान बिहार के रोहतास निवासी श्याम कुमार (45) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के साथ सुबह घाट पर नहाने गया था, तभी अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
साथ मौजूद लोगों ने शोर मचाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने मिलकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
काफी मशक्कत के बाद एनडीआरएफ के गोताखोरों ने शव को पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इंस्पेक्टर दया शंकर सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।