ताजा खबर

यूपी में तीन दिन में मानसून की एंट्री, 30 जून से झमाझम बारिश के आसार

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, June 27, 2026

बनारस न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों के भीतर मानसून की औपचारिक एंट्री होने की पूरी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार रात से पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मानसून दस्तक देगा। इसके बाद 30 जून से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद है। जुलाई के पहले सप्ताह तक पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश के संकेत हैं।

मौसम विभाग का अनुमान है कि पूर्वांचल के अधिकांश जिलों में भारी बारिश दर्ज की जाएगी, जबकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी व्यापक वर्षा होगी। मानसून सक्रिय होने के साथ अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

हालांकि, शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश के 35 जिलों में लू और भीषण गर्मी का असर जारी रहेगा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, शुक्रवार को लखीमपुर खीरी प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद बांदा में 43 डिग्री सेल्सियस और राजधानी लखनऊ में 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार तक गर्म हवाओं और तेज धूप का असर बना रहेगा, लेकिन इसके बाद मानसून के आगे बढ़ने के साथ लू का प्रकोप धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगा। विभाग ने लोगों को गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है और मानसून के दौरान संभावित भारी बारिश व आंधी-तूफान को लेकर भी सतर्क रहने को कहा है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.