Posted On:Thursday, June 18, 2026
बनारस न्यूज डेस्क: वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने की शिकायतों के बीच स्टेशन प्रशासन ने बुधवार को स्टिंग ऑपरेशन चलाया। इस दौरान एक व्यक्ति को अलग-अलग खानपान स्टॉलों पर खरीदारी के लिए भेजा गया और पूरी प्रक्रिया का वीडियो रिकॉर्ड किया गया। जांच में कई स्टॉलों पर निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूलने की पुष्टि हुई है। स्टिंग ऑपरेशन के लिए मोहम्मद सहजाद को स्टेशन के विभिन्न स्टॉलों पर भेजा गया। प्लेटफॉर्म संख्या 4-5 स्थित एक स्टॉल से रेल नीर की बोतल खरीदने पर उनसे निर्धारित 14 रुपये के बजाय 15 रुपये लिए गए। इसके बाद प्लेटफॉर्म संख्या 8-9 पर स्थित दूसरे स्टॉल पर भी रेल नीर की बोतल के लिए एक रुपये अतिरिक्त वसूले जाने का मामला सामने आया। जांच के दौरान एक आइसक्रीम ट्रॉली पर भी अनियमितता मिली। यहां 20 रुपये मूल्य वाली चोकोबार आइसक्रीम 25 रुपये में बेची गई। स्टिंग ऑपरेशन में सामने आए तथ्यों के आधार पर वाणिज्य निरीक्षक ने विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रेल मंडल मुख्यालय को भेज दी है। माना जा रहा है कि संबंधित स्टॉल संचालकों पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों को उचित दर पर सामान उपलब्ध कराने के लिए समय-समय पर स्टॉल संचालकों की काउंसिलिंग की जाती है। स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता ने कहा कि यात्रियों से मनमानी वसूली किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगे भी ऐसे स्टिंग ऑपरेशन जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें, और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हैवान मूवी रिव्यू - अक्षय कुमार और सैफ अली खान की खतरनाक टक्कर
वाराणसी के शिवाला में सीवर का पानी सड़कों पर, विदेशी पर्यटकों को भी गंदे पानी से गुजरना पड़ा
जहां दीवारें बोल उठती हैं: भारत के 5 मशहूर स्ट्रीट आर्ट ठिकाने, जो बदल रहे हैं शहरों की तस्वीर
मेघना गुलजार ने बताया क्यों सिनेमा की ताकत मोबाइल और सोशल मीडिया से अलग है
पायलट की तबीयत बिगड़ी तो 4 घंटे खड़ा रहा इंडिगो विमान, यात्रियों का हंगामा; कई जरूरी काम हुए प्रभावित
India-Russia Aviation Deal: भारत में 105 IL-114-300 विमानों की सप्लाई, छोटे शहरों की एयर कनेक्टिविटी पर फोकस
सीएम डैशबोर्ड की अगस्त रैंकिंग में वाराणसी पुलिस का जलवा, यूपी में पांचवें स्थान पर कमिश्नरेट
वाराणसी में युवती के अपहरण की कोशिश का वीडियो वायरल, पुलिस ने बताया- परिजन ही ले जा रहे थे
सागर पिक्चर्स लेकर आ रहा है श्रीमद्भागवतम पार्ट 1 विष्णुरत, मोशन पोस्टर रिलीज़ हुआ
वीरेंद्र सहवाग संभालेंगे राइज़ एंड फ़ॉल सीज़न दो की कमान
ट्रेन की इमरजेंसी चेन खींचने पर असल में क्या होता है? जानिए इसका पूरा सिस्टम और नियम
विनीत कुमार सिंह की एंट्री से अक्षय कुमार की समुक में बढ़ा रोमांच
दिल्ली-वाराणसी 3 घंटे 50 मिनट, मुंबई-पुणे 48 मिनट में! हाई-स्पीड रेल का बड़ा प्लान
Posted On:Wednesday, September 16, 2026
पीएम मोदी के जन्मदिन पर यूपी में सेवा संकल्प अभियान, वाराणसी से वडनगर तक निकलेगी बाइक यात्रा
वाराणसी में धूप के बाद अचानक झमाझम बारिश, गंगा घाटों पर सिल्ट ने बढ़ाई मुश्किल
Posted On:Tuesday, September 15, 2026
वाराणसी से फिर शुरू होगी स्पाइसजेट की उड़ान सेवा, 18 अक्टूबर से 5 शहरों के लिए मिलेगी कनेक्टिविटी
बारिश थमी तो वाराणसी में बढ़ी उमस, गंगा का पानी घटा लेकिन घाटों पर कीचड़-सिल्ट की परेशानी
Posted On:Monday, September 14, 2026
वाराणसी में 40 वर्षीय यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर की संदिग्ध मौत, जहरीला इंजेक्शन लेने का शक
Posted On:Saturday, September 12, 2026
Local
India
World
Business
Entertainment
Horoscope
Reviews
Sports
Lifestyle
Technology
You Should know
Local Bazar
अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com
Copyright © 2021 | All Rights Reserved.
Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.
About Us | Contact Us | Our Team | RSS Feed | Disclaimer