ताजा खबर

बारिश थमी तो वाराणसी में बढ़ी उमस, गंगा का पानी घटा लेकिन घाटों पर कीचड़-सिल्ट की परेशानी

Photo Source : Google

Posted On:Monday, September 14, 2026

बनारस न्यूज डेस्क: वाराणसी में लगातार बारिश से मिली राहत के बाद अब मौसम ने फिर करवट ली है। सोमवार को शहर में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन 78 फीसदी नमी के कारण गर्मी ज्यादा महसूस हुई। करीब 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। बारिश थमने के बाद तापमान में लगभग 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि फिलहाल अगले 3 से 4 दिनों तक बारिश की संभावना या कोई अलर्ट नहीं है। बारिश की गतिविधियां कम होने के साथ तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है। हवा में नमी बनी रहने से मौसम साफ होने के बावजूद लोगों को उमस और चिपचिपी गर्मी परेशान कर सकती है।

उधर, गंगा के पानी में भी अब कमी आने लगी है। केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में जलस्तर करीब 20 सेंटीमीटर नीचे आया है। सोमवार सुबह के बाद इसमें खास बदलाव नहीं हुआ, लेकिन आने वाले दिनों में पानी के धीरे-धीरे और घटने का अनुमान है। जलस्तर खतरे के निशान से नीचे पहुंचने के बाद बाढ़ का खतरा भी पहले की तुलना में कम हुआ है।

हालांकि गंगा के घाटों पर बाढ़ का असर अभी साफ नजर आ रहा है। शहर के 84 घाटों पर पानी उतरने के बाद सिल्ट और गंदगी की मोटी परत जमा हो गई है। अस्सी घाट समेत कई जगह सीढ़ियां और प्लेटफार्म फिसलन भरे हैं, जबकि आसपास की गलियों में कीचड़ जमा है। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है और कई लोग फिसलकर गिर भी रहे हैं। घाट किनारे दुकान लगाने वालों की परेशानी भी बढ़ गई है, क्योंकि कीचड़ और सिल्ट की वजह से दुकानों तक पहुंचना मुश्किल है और कुछ जगह संपर्क मार्ग अब तक पूरी तरह ठीक नहीं हो पाए हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.