ताजा खबर

भीषण गर्मी से तप रही काशी, घाटों पर पसरा सन्नाटा, खेती और पर्यटन पर भी असर

Photo Source : Google

Posted On:Friday, May 22, 2026

बनारस न्यूज डेस्क: वाराणसी इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। पिछले तीन दिनों से शहर में आसमान से आग बरस रही है और तापमान लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका जताई है। झुलसाने वाली गर्मी का असर अब आम जनजीवन के साथ-साथ पर्यटन, खेती और पशु-पक्षियों पर भी साफ दिखाई देने लगा है।

प्रचंड गर्मी के कारण काशी के घाटों पर सुबह 10 बजे के बाद सन्नाटा पसरने लगा है। अस्सी घाट से लेकर नमो घाट तक श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आवाजाही काफी कम हो गई है। घाटों पर पूजा-पाठ कराने वाले पुरोहितों की चौकियां भी खाली नजर आ रही हैं। होटल और लॉज संचालकों का कहना है कि बुकिंग में करीब 50 फीसदी तक गिरावट आई है। बाहर से आए पर्यटकों का कहना है कि घाटों पर गर्मी इतनी ज्यादा है कि बिना गैस के ही चावल पक जाएं।

भीषण गर्मी को देखते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसर में जर्मन हैंगर तकनीक से टेंट लगाए गए हैं, ताकि लोगों को धूप से राहत मिल सके। इसके अलावा कूलर, मिस्ट फैन और पीने के पानी की व्यवस्था भी की गई है। वहीं नगर निगम की ओर से सड़कों पर पानी का छिड़काव कराया जा रहा है और पौधों को बचाने के लिए भी लगातार सिंचाई की जा रही है।

गर्मी का असर खेती और वन्यजीवों पर भी पड़ रहा है। सब्जी फसलों को पहले से दोगुना पानी देना पड़ रहा है, जिससे किसानों की लागत बढ़ गई है। तरबूज, भिंडी, लौकी, ककड़ी और नेनुआ जैसी फसलें सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर सारनाथ स्थित मिनी जू में जानवरों और पक्षियों को बचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। बाड़ों को ग्रीन नेट से ढका गया है और जानवरों के लिए पानी व ठंडक के अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.