ताजा खबर

टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का प्रदर्शन, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, February 24, 2026

बनारस न्यूज डेस्क: टीएफआई के बैनर तले उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, राष्ट्रीय शैक्षणिक महासंघ और उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों ने टीईटी अनिवार्यता के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। छाही, बनकट, सिंहवार समेत सभी प्राथमिक, जूनियर और कंपोजिट विद्यालयों के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान शिक्षक नेताओं ने कहा कि टीईटी की अनिवार्यता से बड़ी संख्या में शिक्षकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि सरकार को इस विषय पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए, अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

शिक्षक नेता ज्योति भूषण त्रिपाठी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने शीघ्र कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो 26 फरवरी को देशभर के शिक्षक अपने-अपने जिलों में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर एकत्र होकर प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद पैदल मार्च निकालकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा।

उन्होंने कहा कि यदि इसके बाद भी अध्यादेश लाकर टीईटी की अनिवार्यता समाप्त नहीं की गई तो मार्च माह में दिल्ली में बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.