ताजा खबर

वाराणसी समेत पूर्वी यूपी में आज बारिश का येलो अलर्ट, उमस से मिलेगी राहत

Photo Source : Google

Posted On:Friday, July 17, 2026

बनारस न्यूज डेस्क: पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र मजबूत होकर वाराणसी तक पहुंच गया है। इसके असर से शुक्रवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून के फिर से सक्रिय होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने वाराणसी समेत कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवा और हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

गुरुवार दोपहर से वाराणसी में बादल छाए रहे और तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शुक्रवार को बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के अनुसार वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, फतेहपुर, बांदा, कानपुर, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, बलिया, बस्ती, संत कबीर नगर, संत रविदास नगर, चंदौली समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

वहीं मिर्जापुर, सोनभद्र और चंदौली में मेघगर्जन के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दूसरी ओर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर समेत कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, हालांकि इन जिलों के लिए कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

मौसम विभाग का मानना है कि निम्न दबाव के प्रभाव से प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां तेज होंगी और अगले कुछ दिनों में कई इलाकों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.