फिल्म रिव्यु - Bawaal
नीतेश तिवारी ने अपने लिए जो बैंचमार्क सेट किया है उसे वो पार नहीं कर पाए लेकिन बवाल एक नए कॉन्सेप्ट के साथ आई है, सो एक बार जरूर देखा जाना चाहिये
Posted On:Friday, August 18, 2023
इन दिनों बड़ी फिल्में भी सीधे ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं. वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म बवाल अमेजन प्राइम पर आई है. नितेश तिवारी ने दंगल और छिछोरो जैसी फिल्में बनाईं. उनका फिल्मों में हमेशा मनोरंजन. फिल्म का ट्रेलर दुबई में रिलीज किया गया था.ओटीटी पर आ रही कंटेंट की सुनामी के बीच क्या ये फिल्म देखने लायक है तो इसका जवाब है हां कहानी ये कहानी है वरुण धवन यानि अजय दीक्षित उर्फ अज्जू भैया की जिन्होंने लखनऊ में अपना भौकाल बना रखा है. ये हैं तो टीचर लेकिन पढ़ाने में कोई दिलचस्पी नहीं है. इन्हें अपनी इमेज से बड़ा प्यार है. दूसरी तरफ हैं जाह्नवी कपूर यानि निशा जिन्हें बचपन से दौरे पड़ते हैं और इसी वजह से उनकी जिंदगी में कभी कोई लड़का नहीं आया. वरुण और जाह्नवी की शादी हो जाती है क्योंकि जाह्नवी को वरुण की इमेज अच्छी लगती है और वरुण को लगता है कि जाह्नवी जैसी लड़की से शादी करना उसकी इमेज के लिए और अच्छा होगा. जाह्नवी वरुण को पहले से अपनी बीमारी के बारे में बता चुकी होती है लेकिन सुहागरात को ही उसे फिर से दौरा पड़ता है और पहले ही दिन से इन दोनों में दूरियां आ जाती हैं. फिर अजय को स्कूल से एक महीने के लिए सस्पेंड कर दिया जाता है क्योंकि उसने एक विधायक के बेटे को थप्पड़ मार दिया. फिर वह अपनी इमेज चमकाने के लिए यूरोप जाकर दूसरे विश्व युद्ध को पढ़ाने का कॉन्सेप्ट देता है. जाह्नवी भी साथ जाती हैं लेकिन फिर क्या होता है? क्या अजय की नौकरी बचती हैं? इन दोनों का रिश्ता बच पाता है? इसके लिए आपको ये फिल्म देखनी होगी एक्टिंग वरुण धवन ने अच्छी एक्टिंग की है.अज्जू भैया के किरदार में वो जमे हैं.उन्होंने लोकल लहजे को भी अच्छे से पकड़ा है.जाह्नवी कपूर भी अच्छी लगी हैं.सेकेंड हाफ में वो ज्यादा इम्प्रेस करती हैं.वरुण के पापा के किरदार में मनोज पाहवा जमे हैं. वरुण की मां के किरदार में अंजुमन सक्सेना का काम भी अच्छा है. म्यूजिक मिथुन, तनिष्क बागची और आकाशदीप सेनगुप्ता ने फिल्म का म्यूजिक दिया है और म्यूजिक अच्छा लगता है.फिल्म में जब गाने आते हैं तो ऐसा नहीं लगता कि कहानी को धीमा कर रहे हैं.फिल्म की पेस और मूड के हिसाब से म्यूजिक फिट बैठता है कैसी है फिल्म इस फिल्म में कहानी भले दो लोगों के करीब आने की हो लेकिन उसे वर्ल्ड वॉर की जानकारी के बीच परोसा गया और और ये जानकारी बिना बोर किए एंटरटेनिंग तरीके से दी गई है. बच्चों को ये फिल्म जरूर दिखानी चाहिए ताकि उन्हें इस बारे में जानकारी मिल सके.कहीं पर भी फिल्म बोर नहीं करती.अपनी स्पीड से आगे बढ़ती है.लव स्टोरी और जानकारी का एक अच्छा बैलेंस बैठाने में नीतेश तिवारी कामयाब हुये हैं. ये साफ सुथऱी फिल्म है जिसे आराम से पूरी फैमिली के साथ देखा जा सकता है.
बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें, और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
वाराणसी के शिवाला में सीवर का पानी सड़कों पर, विदेशी पर्यटकों को भी गंदे पानी से गुजरना पड़ा
हैवान मूवी रिव्यू - अक्षय कुमार और सैफ अली खान की खतरनाक टक्कर
जहां दीवारें बोल उठती हैं: भारत के 5 मशहूर स्ट्रीट आर्ट ठिकाने, जो बदल रहे हैं शहरों की तस्वीर
मेघना गुलजार ने बताया क्यों सिनेमा की ताकत मोबाइल और सोशल मीडिया से अलग है
पायलट की तबीयत बिगड़ी तो 4 घंटे खड़ा रहा इंडिगो विमान, यात्रियों का हंगामा; कई जरूरी काम हुए प्रभावित
सीएम डैशबोर्ड की अगस्त रैंकिंग में वाराणसी पुलिस का जलवा, यूपी में पांचवें स्थान पर कमिश्नरेट
India-Russia Aviation Deal: भारत में 105 IL-114-300 विमानों की सप्लाई, छोटे शहरों की एयर कनेक्टिविटी पर फोकस
वाराणसी में युवती के अपहरण की कोशिश का वीडियो वायरल, पुलिस ने बताया- परिजन ही ले जा रहे थे
वीरेंद्र सहवाग संभालेंगे राइज़ एंड फ़ॉल सीज़न दो की कमान
सागर पिक्चर्स लेकर आ रहा है श्रीमद्भागवतम पार्ट 1 विष्णुरत, मोशन पोस्टर रिलीज़ हुआ
ट्रेन की इमरजेंसी चेन खींचने पर असल में क्या होता है? जानिए इसका पूरा सिस्टम और नियम
विनीत कुमार सिंह की एंट्री से अक्षय कुमार की समुक में बढ़ा रोमांच
हैवान मूवी रिव्यू - अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ...
हैवान एक मजबूत थिएट्रिकल थ्रिलर है, जिसमें स्टार पावर के साथ कहानी का दम भी है।
टॉक्सिक मूवी रिव्यू: यश के स्वैग, एक्शन और इमोशन क...
यश की दमदार मौजूदगी और फिल्म का बड़ा स्केल इसे थिएटर में देखने लायक बनाते हैं।
बंटवारा 1947 रिव्यू: कहानी दिल को छू सकती थी, लेकि...
‘बंटवारा 1947’ उस दर्द को पूरी ताकत से महसूस नहीं करा पाती, जिसे दिखाने के लिए यह बनाई गई है।
आवारापन 2 रिव्यू: शिवम पंडित की वापसी में दर्द पुर...
‘आवारापन 2’ एक असरदार और बड़े पर्दे पर देखने लायक क्राइम ड्रामा बनकर सामने आती है।
फिल्म रिव्यु - धमाल 4
धमाल 4 एक हल्की-फुल्की फैमिली एंटरटेनर है, अगर आप बिना ज्यादा लॉजिक लगाए सिर्फ हंसी और मनोरंजन के लि...
फिल्म रिव्यु - Welcome To The Jungle
अगर आप बिना ज्यादा दिमाग लगाए सिर्फ हंसना और एंटरटेन होना चाहते हैं, तो यह एक बार थिएटर में जरूर देख...
Local
India
World
Business
Entertainment
Horoscope
Reviews
Sports
Lifestyle
Technology
You Should know
Local Bazar
अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com
Copyright © 2021 | All Rights Reserved.
Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.
About Us | Contact Us | Our Team | RSS Feed | Disclaimer