ताजा खबर

घने कोहरे का कहर: आठवें दिन भी आठ उड़ानें रद्द, कई घंटों तक विमान रहे विलंबित

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, December 23, 2025

बनारस न्यूज डेस्क: लगातार आठवें दिन मंगलवार को भी घने कोहरे ने हवाई यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया। कोहरे के चलते आठ उड़ानों को रद्द करना पड़ा, जबकि कई अन्य उड़ानें दो से चार घंटे तक देरी से संचालित हुईं। मंगलवार सुबह हालात इतने खराब थे कि सुबह 10 बजे तक दृश्यता महज 100 मीटर रह गई थी, जिससे उड़ानों का संचालन मुश्किल हो गया।

घने कोहरे की वजह से दोपहर 12:30 बजे तक कोई भी विमान लैंड नहीं कर सका। कुछ एयरलाइंस ने पहले ही अपने उड़ान समय में बदलाव कर यात्रियों को मैसेज और ईमेल के जरिए सूचना दे दी थी, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में यात्री अपनी तय समय पर ही एयरपोर्ट पहुंच गए और टर्मिनल बिल्डिंग में इंतजार करते रहे।

एक साथ कई उड़ानों के यात्रियों के एयरपोर्ट पर जमा हो जाने से टर्मिनल पर भारी भीड़ देखी गई। एयरपोर्ट प्रशासन यात्रियों को व्यवस्थित करने और बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने में जुटा रहा, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण कई यात्रियों को खड़े होकर ही अपनी फ्लाइट का इंतजार करना पड़ा।

रद्द की गई उड़ानों में बेंगलुरु-वाराणसी, चेन्नई-वाराणसी, हैदराबाद-वाराणसी और मुंबई-वाराणसी रूट की फ्लाइट्स शामिल रहीं। वहीं एयर इंडिया, अकासा एयर, इंडिगो और स्पाइसजेट की कई उड़ानें तीन से पांच घंटे तक विलंबित रहीं। केवल शारजाह से वाराणसी आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान और कोलकाता से आने वाली इंडिगो फ्लाइट ही अपने निर्धारित समय पर पहुंच सकीं, जबकि बाकी सभी विमानों को देरी का सामना करना पड़ा।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.