ताजा खबर

आंधी-बारिश के बाद अब लू का खतरा, पूर्वांचल में 47 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

Photo Source : Google

Posted On:Friday, May 15, 2026

बनारस न्यूज डेस्क: आंधी और बारिश के बाद अब पूर्वांचल के कई जिलों में भीषण गर्मी और लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 16 से 19 मई के बीच तेज धूप और गर्म हवाएं चलने की चेतावनी दी है। अगले कुछ दिनों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों की दिनचर्या और स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।

बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रहा। रात का तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। दिनभर करीब 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं और वातावरण में नमी 60 प्रतिशत से अधिक बनी रही। मौसम में नमी के कारण उमस भी महसूस की गई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने काशी समेत पूर्वांचल के कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह के मुताबिक अगले एक-दो दिनों में काशी क्षेत्र लू की चपेट में आ सकता है। उन्होंने बताया कि अगले छह से सात दिनों में तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार 20 मई तक अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने, ज्यादा पानी पीने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। दूसरी ओर हाल ही में आई आंधी और बारिश से जिले में नुकसान भी हुआ है। प्रशासनिक रिपोर्ट के मुताबिक एक व्यक्ति घायल हुआ है, छह पशुओं की मौत हुई है और 14 मकान व चार पशुबाड़े क्षतिग्रस्त हुए हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.