ताजा खबर

वाराणसी में धमाके से मकान ढहा, भाई-बहन की मौत, दो घायल

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, March 25, 2026

बनारस न्यूज डेस्क: वाराणसी के लहरतारा इलाके में मंगलवार सुबह एक जोरदार धमाके के बाद जर्जर मकान ढह गया, जिसमें एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

मृतकों की पहचान ओम कुमार चौधरी (30) और उनकी बहन प्रीति (28) के रूप में हुई है। वहीं, उनके भाई अमन कुमार चौधरी (31) और मां गिरिजा देवी (60) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा एलपीजी सिलेंडर लीकेज से हुए विस्फोट के कारण हुआ, हालांकि मौके पर दोनों सिलेंडर सुरक्षित पाए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) शिवहरि मीना ने बताया कि विस्फोट के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही मंडुवाडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे चार लोगों को बाहर निकाला। सभी को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान ओम और प्रीति की मौत हो गई, जबकि अन्य की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम, बम निरोधक दस्ते और दमकल विभाग ने पहुंचकर जांच और राहत कार्य किया। अधिकारियों की निगरानी में मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीन का उपयोग किया गया। सुबह करीब 8 बजे हुए इस धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के घरों की दीवारों में भी दरारें आ गईं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.