ताजा खबर

वाराणसी में हादसों का दिन: तीन की मौत, कई घायल; शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, March 4, 2026

बनारस न्यूज डेस्क: वाराणसी में मंगलवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात से अधिक लोग घायल हो गए। बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ पुलिस चौकी अंतर्गत सातो महुआ पावर हाउस मोड़ के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार संविदा लाइनमैन अजीत कुमार पटेल को टक्कर मार दी। बाबतपुर निवासी अजीत को पहले सेहमलपुर स्थित अस्पताल और फिर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मिर्जामुराद के रूपापुर सर्विस लेन पर बोलेरो ने साइकिल सवार दो सगे भाइयों आयुष यादव और अंश यादव को टक्कर मार दी। दोनों छात्र कोचिंग से लौट रहे थे। वहीं लोहता के सुरही गांव में नशे में धुत ऑटो चालक ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को रौंद दिया। पुलिस ने ऑटो कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

लंका थाना क्षेत्र के विश्वसुंदरी पुल से गाजीपुर निवासी शिवम सिंह (21) ने गंगा में छलांग लगा दी। जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने दो दिन बाद शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दूसरी ओर सारनाथ के पतेरवा नई बाजार में निर्माणाधीन मकान की छत की शटरिंग गिरने से 16 वर्षीय मजदूर विक्की राजभर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया।

इधर, चोलापुर पुलिस ने गोसाईपुर बखरा गांव में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर 200 लीटर कच्ची शराब और उपकरण बरामद किए। वहीं जिला अस्पताल में युवती की मौत पर डॉक्टर और स्टाफ नर्स को नोटिस जारी किया गया है। अलग-अलग थानों में मारपीट, अपहरण और हमला जैसे मामलों में भी प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.