ताजा खबर

सीएम योगी का विपक्ष पर तीखा हमला: रामपुर को दी 690 करोड़ की सौगात, बोले- 'राम से चिढ़ने वाले आज अयोध्या जाने को मचल रहे हैं'

Photo Source :

Posted On:Tuesday, June 30, 2026

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "प्रभु श्री राम सब जानते हैं कि कौन सही है और कौन गलत। एक समय था जब कांग्रेस ने भगवान राम के अस्तित्व को ही पूरी तरह नकार दिया था। लेकिन आज समय बदल चुका है, जो लोग कभी राम नाम से चिढ़ते थे, वे आज अयोध्या जाने के लिए मचल रहे हैं।" उन्होंने बिना नाम लिए सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि साल 2017 से पहले जो लोग 'जय श्री राम' का नारा लगाने पर जनता पर लाठियां बरसाते थे, वे आज रामभक्ति की दुहाई दे रहे हैं। कारसेवकों पर गोली चलाने वाले लोग आज आस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

सीएम योगी ने विपक्षी नेताओं की तुलना रामायण काल के पात्र से करते हुए कहा, "काशी विश्वनाथ धाम का इतना भव्य और सुंदर स्वरूप कैसे हो गया, अयोध्या और मथुरा की सुंदरता इतनी कैसे बढ़ गई—यह 'उनकी' असली चिढ़ है। लेकिन प्रभु श्री राम की भक्ति ऐसे 'कालनेमियों' (कपटी भेष बदलने वालों) से निपटने में पूरी तरह सक्षम और सहायक है।" मुख्यमंत्री ने साफ किया कि उत्तर प्रदेश अब दंगों और तुष्टिकरण की राजनीति से बाहर निकलकर विकास और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.