ताजा खबर

वाराणसी दालमंडी चौड़ीकरण: लंगड़ा हाफिज मस्जिद के बाहरी हिस्से का ध्वस्तीकरण शुरू

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, July 28, 2026

बनारस न्यूज डेस्क: वाराणसी के चर्चित दालमंडी बाजार में सड़क चौड़ीकरण के लिए चल रहा ध्वस्तीकरण अभियान अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। इस परियोजना के तहत सड़क को करीब 17.5 मीटर चौड़ा किया जाना है। इसके लिए 180 से अधिक मकानों और छह मस्जिदों को चिह्नित किया गया था। अब दालमंडी स्थित लंगड़ा हाफिज मस्जिद के बाहरी हिस्से का भी ध्वस्तीकरण शुरू हो गया है।

मौके पर मस्जिद कमेटी की देखरेख में मस्जिद के बाहरी हिस्से को हटाया गया। इस दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने मीडिया कवरेज पर आपत्ति जताई, जिससे थोड़ी देर के लिए बहस की स्थिति बन गई। हालांकि, मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी रही।

प्रशासन के अनुसार, दालमंडी सड़क चौड़ीकरण परियोजना का काम अंतिम चरण में है और इसे दीपावली तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस परियोजना का उद्देश्य श्री काशी विश्वनाथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर और सुगम मार्ग उपलब्ध कराना है।

वहीं, स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने इस अभियान का लगातार विरोध किया है। उनका कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के कारण हजारों लोगों का रोजगार प्रभावित हो रहा है और वर्षों पुराने व्यापारिक प्रतिष्ठान खत्म हो रहे हैं।

लोक निर्माण विभाग (PWD) के अनुसार, इस परियोजना के तहत अब तक 170 से अधिक मकानों का ध्वस्तीकरण किया जा चुका है। शेष चिन्हित निर्माणों को हटाने का काम भी तेजी से जारी है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.